फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आश्वासन पर अध्यापकों की रैली रद्द

Sun, 23 Nov 2014 10:21 PM IST
लुधियाना/ब्यराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अध्यापकों ने मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद रविवार की रैली रद्द कर दी। सीएम से मुलाकात के दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को चंडीगढ़ दफ्तर के साथ तालमेल कर 30 नवंबर को अध्यापकों की मीटिंग बुलाई है।
विज्ञापन



अध्यापक यूनियन के सदस्यों ने कहा कि अगर तीस नवंबर तक प्रशासन ने उनकी मीटिंग मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से न कराई तो दोबारा राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा।


एसएसए रमसा यूनियन के जिला प्रधान अमन दीप सिंह ददाहुर ने कहा कि राज्य में लगभग 14 हजार अध्यापक बीते छह साल से अलग-अलग स्कूलों में काम कर रहे हैं। तीन साल के बाद रेगुलर करने की नीति के बावजूद पंजाब सरकार ने इन अध्यापकों को रेगुलर करने संबंधी कोई मीटिंग नहीं बुलाई गई।
विज्ञापन



इसके विरोध में यूनियन ने 23 नवंबर को राज्यस्तरीय रैली करने का निर्णय लिया था। प्रशासन की ओर से 22 नवंबर को पीएयू में कमेटी के कुछ सदस्यों की मुख्यमंत्री बादल के साथ मुलाकात कराई गई। सदस्यों ने सीएम के सामने अपनी मांगों को रखा।


उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को यूनियन के नेताओं और चंडीगढ़ दफ्तर के साथ संपर्क कर मुख्यमंत्री के साथ पैनल समेत मीटिंग कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री के आश्वासन पर टीचर यूनियन के सदस्यों ने रैली रद्द कर दी। इस दौरान अंकुश शर्मा, अमन शर्मा, जगजीत सिंह, जगमोहन सिंह, मनराज सिंह, अमरिंदर सिंह, मुकेश कुमार, नवनीत कौर और गुरप्रीत कौर मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें