फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी तनवीर हैदर उस्मानी बने यूपी अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष, आठ सदस्य भी नामित

Tue, 06 Feb 2018 04:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी मोहम्मद तनवीर हैदर उस्मानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
योगी सरकार ने पूर्व एमएलसी मोहम्मद तनवीर हैदर उस्मानी को यूपी अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बना दिया है। साथ ही, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में आठ सदस्यों को भी नामित किया गया है। सरकार की संस्तुति पर राज्यपाल रामनाईक की मुहर लगने के बाद प्रमुख सचिव ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के तीन बार अध्यक्ष रह चुके कानपुर निवासी तनवीर हैदर उस्मानी मौजूदा समय में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कार्य परिषद के सदस्य हैं। पत्रकारिता के पेशे से राजनीति में आए तनवीर भाजपा की राष्ट्रीय कार्य समिति के भी तीन बार सदस्य रह चुके हैं।

मालूम हो कि करीब 10 महीने से उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था।

वहीं, सुरेश जैन, सुखदर्शन बेदी, मनोज कुमार मसीह, सैयद इकबाल हैदर, कुंवर अफजाल चौधरी, सोफिया अहमद, मो. असलम और रूमाना सिद्दीकी को आयोग का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें