फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब मायावती और केजरीवाल पर कह दी ये बात

Tue, 02 May 2017 12:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाले जब चुनाव जीतते हैं तो सब कुछ सही होता है। आज हार गए तो ईवीएम खराब हो गया। उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दिमाग खराब हो चुका है।
विज्ञापन


मंत्री ने सोमवार की शाम रमना स्थित गढ़वा घाट मठ पहुंचकर स्वामी शरणानंद से आशीर्वाद लिया।
यहां पत्रकारों से हुई बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईमानदार नेता हैं। जब मैं बसपा सरकार में था तब वह सरकार अच्छी थी।

अब मैं भाजपा सरकार में हूं तो यह सरकार अच्छी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की देखरेख में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। तीन तलाक के मसले पर कहा कि यह महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसमें हमारा खास ध्यान मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षित रखने पर है।

साथ ही पूर्व में की गई अपनी टिप्पणी पर कहा कि यदि मेरी बातों से कोई आहत हुआ तो मैं उसके लिए माफी चाहता हूं। इसके पूर्व गढ़वा घाट के वीआईपी लाउंज में बैठकर स्वामी प्रकाशानंद से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम के बहादुर बाहा ने गौशाला के बारे में भी मंत्री को जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि आश्रम आकर खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें