फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल बोले, जनता चाहती है कांग्रेस मुक्त हिमाचल, रैली ने दिखाया आइना

Tue, 02 May 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिवर्तन रैली को लेकर कांग्रेसी नेताओं द्वारा किए जा रहे हमलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की शिमला में हुई परिवर्तन रैली में उमड़े अपार जनसमूह ने न सिर्फ कांग्रेस को आइना दिखा दिया है, बल्कि साबित कर दिया है कि लोग कांग्रेस मुक्त हिमाचल चाहते हैं।
विज्ञापन


कहा कि सत्ता परिवर्तन निश्चित देख कांग्रेस के छोटे से बड़े नेता अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतर आए हैं। प्रधानमंत्री ने जहां एक ओर भ्रष्टाचार पर करारी चोट की है, वहीं विकास को अंतिम लक्ष्य मानकर काम कर रहे हैं। 

कांग्रेस की यूपीए सरकार द्वारा छीना गया विशेष राज्य का दर्जा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहाल किया, तब भी घोषणा करने के बजाए इसे लागू करने के पश्चात ही प्रदेश सरकार को सूचित करके खुशखबरी दी गई थी।
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस को अब तक केंद्र से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद करना चाहिए। यह प्रदेशवासियों के लिए सौभाग्य की बात है कि सस्ती हवाई सेवाओं की योजना उड़ान की शुरुआत प्रदेश से की गई। इससे लोगों के साथ प्रदेश के पर्यटन कारोबार को भी फायदा होगा। इस योजना का धन्यवाद करने के बजाए कांग्रेस के लोग नकारात्मक राजनीति करके  प्रदेश की जनता का अपमान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें