फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी बाग परिसर में वाहनों की नो एंट्री, गोल्फ कार्ट में सफर करेंगे सत्संगी

विज्ञापन
स्वामीबाग समाध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राधास्वामी मत के संस्थापक परम पुरुष पूरन धनी स्वामी जी महाराज के द्विशताब्दी जन्म समारोह के दौरान स्वामी बाग परिसर में चार पहिया और दो पहिया वाहनों के लिए नो एंट्री रहेगी।
विज्ञापन


ध्वनि और वायु प्रदूषण से बचने के मद्देनजर ये निर्णय लिया गया है। सत्संगियों के आवागमन के लिए गोल्फ कार्ट का इस्तेमाल किया जाएगा। गोल्फ कार्ट खरीदी जा रही हैं।

31 अगस्त से द्विशताब्दी जन्म समारोह शुरू हो रहा है। सात दिवसीय जन्म समारोह में देश-विदेश से करीब 25 हजार सत्संगी शामिल होने की उम्मीद है। समाध परिसर और स्वामीबाग परिसर में सत्संगियों की भारी भीड़ रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

15 गोल्फ कार्ट आएंगी

वायु और ध्वनि प्रदूषण न हो, इसके लिए 15 गोल्फ कार्ट खरीदी जा रही हैं। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन गोल्फ कार्ट से बुजुर्ग, दिव्यांग सत्संगी समाध, सत्संग और कैंप तक पहुंच सकेंगे। 

परिसर के बाहर ठहरने वाले सत्संगियों को स्वामीबाग गेट तक लाने- ले जाने के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। व्यवस्थाओं में सहयोग देने वाले सत्संगियों का देश-विदेश से आवागमन शनिवार से शुरू हो जाएगा।

140 फुट की विशेष क्रेन 

समाध पर कलश रखने के लिए करीब 140 फुट की विशेष क्रेन शनिवार की रात को स्वामीबाग आ जाएगी। विशालकाय क्रेन होने के कारण पुलिस-प्रशासन से इसे दिन में लाने की इजाजत नहीं मिली है। 

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात तीन बजे तक यह पहुंचेगी। रविवार को इंजीनियर इसे समाध के पास स्थापित करेंगे। सोमवार से मुख्य गुंबद पर कलश रखे जाने शुरू हो जाएंगे। गुंबद पर कलश के सात हिस्से लगने हैं। अभी एक हिस्सा ही लगा है, छह हिस्से लगना बाकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें