फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह में कोरोना के संदिग्ध मरीज की मौत, सील किया गया मृतक के गांव जाने का रास्ता

Mon, 09 Mar 2020 01:02 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

-मृतक का सैंपल भेजा गया पुणे
-परिजनों और चुचोट के ग्रामीणों की हो रही स्क्रीनिंग
-लेह में कोरोना वायरस संक्रमित दो मरीजों का उपचार जारी
-जम्मू में इटली से लौटे चार यात्रियों का हुआ परीक्षण
विज्ञापन
प्रशासन ने मृतक के गांव का रास्ता किया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस से दो मरीजों के संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद एक संदिग्ध अली मोहम्मद की (73) की मौत एनएनएम अस्पताल लेह में हो गई। इस मरीज के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए हैं। मृतक ईरान से 26 फरवरी को लौटे उसी दल का हिस्सा था जिसके दो सदस्य पहले से संक्रमित पाए गए हैं और उनका उपचार लेह अस्पताल में चल रहा है। इस बीच जिला प्रशासन ने अली मोहम्मद के गांव चुचोट की ओर जाने वाले सभी रास्तों को  सील कर दिया है। अब उनके परिवार और अन्य ग्रामीणों का परीक्षण किया जा रहा है।  

विज्ञापन


सरकारी सूत्रों ने बताया कि लेह के स्थानीय सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत 65 और 75 साल के दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर है। वहीं जम्मू में जीएमसी अस्पताल में रविवार को इटली से लौटे चार लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसबीच यहां भर्ती कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज हाई वायरल से पीड़ित बताए गए हैं। 

पुणे से उनकी रिपोर्ट मिलने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो पाएगा कि वहकोरोना वायरस से संक्रमित हैं या नहीं। दोनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। दोनों हाल ही में दक्षिण कोरिया और ईरान से लौटे थे। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इस दौरान दोनों संदिग्धों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाकर उनकी स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी हैं। संदिग्ध मरीजों के जीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए रखे जाने को देखते हुए अस्पताल व इसके आसपास रहने वाले लोग तमाम तरह की एहतियात बरत रहे हैं। 
विज्ञापन


जम्मू से एक ओर सैंपल पुणे भेजा 
जीएमसी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीजों की पुणे से मिलने वाली जांच रिपोर्ट के बेसब्री से इंतजार के बीच जम्मू से रविवार को एक ओर कोरोना वायरस के एक ओर संदिग्ध मरीज के सैंपलों को पुणे में जांच के लिए भेजा गया हैं। जम्मू से अब तक 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से नौ सैंपलों की जांच निगेटिव रही हैं। पांच सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिलना बाकी हैं और एक सैंपल को खारिज किया जा चुका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें