जींद। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल और राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से न्यायिक सेवाओं में करियर और भारतीय लोकतंत्र में न्यायपालिका की भूमिका पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें पटना के सत्र न्यायाधीश ज्योति प्रकाश ने विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स को मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य नरेंद्र ढुल ने किया। ज्योति प्रकाश ने बताया कि 12वीं के बाद पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स या स्नातक के बाद तीन वर्षीय एलएलबी करके न्यायिक सेवाओं में करियर बनाया जा सकता है। संवाद