अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री अविनाश खारा ने बताया कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के डीसीएलएल कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 10 अगस्त है।
एडमिशन की तारिख को लेकर हंगामा कर रहे ABVP के छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। छात्रों की मांग है कि सभी एडमिशन चुनावी तारिख से ऐलान से पहले किए जाएं। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन वादा कर के मुकर गया। जिसके कारण छात्रों का रोष बढ़ गया और पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी. दरअसल, पूरे प्रदेश में छात्र चुनावों के चलते आंदोलन कर रहे हैं। वहीं जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अंतिम तिथि से पहले वरीयता सूची जारी करने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री अविनाश खारा ने बताया कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के डीसीएलएल कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 10 अगस्त है। लेकिन विवि प्रशासन ने चार दिन पहले ही कट ऑफ जारी कर 30 में से 20 छात्रों को प्रवेश दिया। इनमें तीन वे छात्र भी शामिल हैं जो छात्रसंघ चुनाव के संभावित प्रत्याशी भी हैं। अविनाश खारा ने कहा कि इस तरह से वरीयता सूची जारी करना अनुचित है और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इसका पुरजोर तरीके से विरोध करती है, वहीं प्रदर्शन के दौरान विश्वविद्यालय मुख्य कार्यालय पुलिस छावनी बना रहा और भारी पुलिस जाब्ता तैनात था।