फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अब बसपा मूल के छहों विधायक सरकार में हिस्सेदार, वाजिब अली और संदीप यादव को मिली राजनीतिक नियुक्ति

Tue, 09 Aug 2022 09:22 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सियासी गलियारों में चर्चा तेज थी कि बसपा से कांग्रेस में आए विधायक नाराज चल रहे हैं। ऐसे में दिल्ली जाकर वो आलाकमान से मिल सकते हैं। इससे पहले ही गहलोत सरकार ने दो विधायकों को राजनीतिक नियुक्ति दे दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री गहलोत, वाजिब अली और संदीप यादव - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले गहलोत सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियां शुरू कर दी है। सरकार ने बसपा से कांग्रेस में आए विधायक वाजिब अली और संदीप यादव को राजनीतिक नियुक्ति दी है। वाजिब अली को राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष और संदीप यादव को भिवाड़ी विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। 

विज्ञापन

विधायक वाजिब अली और संदीप यादव विधायक लाखन मीणा के साथ ऑस्ट्रेलिया में है। वे वहां घूमने गए हैं। इसी बीच संदीप यादव को भिवाड़ी विकास बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। गहलोत सरकार ने वाजिब अली को राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष नियुक्त है। हालांकि, दोनों विधायकों को बाकी विधायकों की तरह कोई सुविधाएं नहीं मिलेंगी। 


इससे पहले कहा जा रहा था कि बसपा से कांग्रेस में शामिल विधायक नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस से नाराज सभी छह विधायक दिल्ली जाकर कांग्रेस आलाकमान से मिलकर अपनी नाराजगी जता सकते हैं। हालांकि, इससे पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बसपा मूल के दो विधायकों को नियुक्ति दे दी है।  

विज्ञापन


बता दें कि बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने वाले राजेंद्र गुढ़ा को गहलोत सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री बनाया गया है। वहीं चार अन्य विधायकों जोगिंदर अवाना, लाखन सिंह, संदीप यादव और वाजिब अली को राज्य सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें