श्रीनगर में लोकसभा उपचुनाव के एक रोज पहले कश्मीर के बड़गाम में एक बार फिर तनाव का माहौल पैदा हो गया है। जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी में एक बार फिर सुरक्षाबलों पर पथराव की घटना हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कश्मीर के बड़गाम जिले के बीरवाह में उपद्रवियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों पर पथराव किया है। बताया जा रहा है कि इलाके में शनिवार को कश्मीर लोकसभा उपचुनाव के दौरान ड्यूटी के लिए जा रहे सीआरपीएफ जवानों पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया है।
पथराव की घटना के बाद सुरक्षाबलों की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई है। मिली सूचना के मुताबिक इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, साथ ही आसपास के सारे बाजार भी बंद कर दिए गए हैं।