फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ऑनलाइन बैठक, परीक्षा प्रणाली को बताया जटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने पेपरों के संबंध में ऑनलाइन बैठक की। जिला प्रधान जितेंद्र बैनीवाल ने बताया कि बाल वाटिका से तीसरी कक्षा तक के पेपरों में मूल्यांकन प्रक्रिया बेहद जटिल है।
विज्ञापन


पहली कक्षा के गणित के पेपर में 105, दूसरी में गणित के 72, तीसरी कक्षा के गणित के पेपर में 112 प्रश्न और इसी प्रकार अन्य विषयों के पेपरों में प्रश्नों की संख्या दी गई है। मूल्यांकन में एक प्रश्न के आधे-आधे अंक निर्धारित करके 80 अंक के पेपर को बहुत लंबा बना दिया है। इससे अध्यापक और बच्चों सभी का समय और ऊर्जा बर्बाद होती है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जींद विभाग से मांग करते हुए कहा कि सभी विषयों के पेपर पूरे और समय पर एक ही दिन पहुंचाए जाए। छोटे बच्चों की स्थिति को समझते हुए पेपरों को ऑफलाइन मोड में ही संक्षिप्त और सरल रूप में लिया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें