फोटो 55: फुटबॉल खिलाड़ियों के साथ विधायक राजेश जून। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। गांव डाबौदा कलां मेंहदीपुर में पंचायती ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक राजेश जून ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने 51 हजार की धनराशि आयोजन समिति को दान के रूप में दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में वार्षिक खेल महाकुंभ का आयोजन युवाओं की छुपी हुई प्रतिभा को सामने लाने का सबसे बड़ा मंच है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर पदक अनुसार सरकारी नौकरी, नकद पुरस्कार और सम्मान देकर लगातार प्रोत्साहन दे रही है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने व खेल में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
शहीद भगत सिंह खेल परिसर में पहुंचने पर विधायक का ग्रामीणों, ग्राम पंचायत, शिव शक्ति युवा संगठन और आयोजन कमेटी के सदस्यों ने फूलमालाओं व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।