फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का दामन छोड़ा

Thu, 28 Jul 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी में सभा करते कांग्रेस कार्यकर्र्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बिंदकी विधानसभा से समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने की दावेदारी करने वाले  राजेश तिवारी ने सपा प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार बिंदकी आने में कांग्रेसियों ने स्वागत  किया। इसके बाद बैठक  में कांग्रेस में शामिल नेता ने सपा बसपा, भाजपा पर निशाना साधा और कांग्रेस की नीतियों को सराहा।
विज्ञापन



 बुधवार को समाजवादी पार्टी ब्राह्मण सभा के प्रदेश सचिव राजेश तिवारी ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद सपा, भाजपा को सांप्रदायिक पार्टी करार दिया। कहा कि इन पार्टियों ने कुर्सी हथियाने के लिए मंदिर मस्जिद का सहारा लेक र हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाने का काम किया है।


कहा कि बहुजन समाजवादी पार्टी एक प्राइवेट कंपनी की तरह काम करने वाली है, जहां लाखों, करोड़ों रुपये लेकर टिकट बेचे जाते हैं। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने वोट के लिए देश की एकता अखंडता को खतरा नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन



नगर के सांई वाटिका में हुई बैठक में कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष कासिम हुसैन, विनोद द्विवेदी, मतीन खान, बीरू सिंह, भागवत प्रसाद, सैंबल जैकब, जीते शुक्ला, बसंत मिश्रा, प्रेमी शुक्ला, शिव नारायन मिश्रा, रूपरानी शर्मा, पुजारी, हनीफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें