फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरपर्सन की कुर्सी पर बैठने वाले सचिव का तबादला

Fri, 20 Jan 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की चेयरपर्सन की सहमति के बिना बैठक बुलाना व उनकी कुर्सी पर बैठना सचिव को भारी पड़ा है। सरकार ने तुरंत प्रभाव से नगर परिषद के सचिव पंकज जून का यहां से तबादला कर दिया है और उनके स्थान पर फिरोजपुर झिरका से रामकरण भारद्वाज को यहां नया सचिव लगाया गया है। जून को मेवात के फिरोजपुर झिरका में लगाया गया है। शुक्रवार को नगर परिषद का कार्यालय खुलते ही सबसे पहले चेयरपर्सन ने पंकज जून को रिलीव कराया। अभी तक नए सचिव ने ज्वाइन नहीं किया है जो सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर सकते हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव पंकज जून ने मंगलवार को चेेयरपर्सन रजनी विरमानी की सहमति के बिना पार्षदों की बैठक बुला ली और एजेंडा भी रख दिया। हालांकि इस बैठक को निर्धारित समय से एक दिन पहले ही चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने पार्षदों की बैठक बुलाकर रद्द कर दिया था और दोबारा बैठक करने की बात कही थी। इसी बैठक में चेयरपर्सन व अन्य पार्षदों ने सचिव पंकज जून के खिलाफ कार्रवाई करने की सरकार से मांग की थी और इस बारे में सरकार के पास प्रस्ताव भी भेज दिया था। इसके बावजूद अगले दिन सचिव ने चेयरपर्सन के विरोधी पार्षदों की बैठक करते हुए चेयरपर्सन की कुर्सी पर बैठ गए। इस पर चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि यह पूरी तरह से गलत है और एक अधिकारी को इस प्रकार की हरकत नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें