फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुरः प्रेम विवाह के प्रस्ताव को परिजनों ने ठुकराया, युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम

Sat, 22 Dec 2018 11:29 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के गाजीपुर में एक युवक एक लड़की को पसंद करता था और उसके साथ शादी करना चाहता था। परिवार के लोगों को यह रिश्ता पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया।
विज्ञापन


जिले जंगीपुर थाना क्षेत्र के तुरकौलिया अलावलपुर निवासी अटल सिंह (21) पुत्र चंचल सिंह ने शुक्रवार की सुबह घर में रखी अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद लहूलुहान अटल को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद गोली मारी है या किसी और ने उसे गोली मार दी इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। मृतक के पिता चंचल सिंह पेशे से ठेकेदार हैं। जबकि मृतक का छोटा भाई सेना में है। अटल दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन


अटल की अभी तक शादी नहीं हुई थी। वह इलाके के एक गांव की रहने वाली लड़की से प्रेम करता था और उसी से शादी करना चाहता था, लेकिन यह बात उसके पिता और घर वालों को मंजूर नहीं थी। यह मामला काफी दिनों से चल रहा था, इसे लेकर घर में आए दिन किचकिच होती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने रिवाल्वर बरामद की

बेटे को रास्ते पर लाने के लिए चंचल सिंह उसे अपने साथ रखते और कारोबार में उसकी मदद लेते थे। शुक्रवार की सुबह घर के अंदर गोली की आवाज सुन सभी सन्न रह गए। मौके पर पहुंच कर देखा तो, पता चला कि अटल ने खुद को गोली मार ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

सीओ सदर महिपाल पाठक ने मृतक के बाबा से घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस घर से लाइसेंसी रिवाल्वर, दो कारतूस और दो मोबाइल अपने साथ थाने ले आई। इतना ही नहीं घटना स्थल की जांच करने के बाद सीओ ने कमरे को बंद कर उसमें ताला लगा दिया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें