मंडी अटेली। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक एवं दो पर समाजसेवियों ने यात्रियों के बैठने के लिए बेंच डलवाई हैं। कार्यक्रम संयोजक विजय शर्मा ने बताया कि ट्रेन के सामान्य डिब्बे आगे व पीछे रहते हैं। रुणिचा, चेतक, टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस गाड़ियों में गाड़ी लंबी होती है और इस दौरान आगे व पीछे प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए बेंच नहीं थी।
जिस पर समाजसेवियों ने जन्मदिन, शादी की सालगिरह व माता-पिता की स्मृति में स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर बेंचें रखवाई हैं। समाजसेवी राजेंद्र कुमार ने अपने पिता शिम्भूराम मिस्त्री की याद में, समाजसेवी मदन मास्टर ने अपनी धर्मपत्नी कौशल की याद में, रामशरण सिंघल ने शादीराम सिंघल की, रवि कुमार उर्फ गोलियां ने जन्मदिन पर व गौरव अग्रवाल ने भी अपने जन्मदिन पर रेलवे स्टेशन पर बेंचें रखवाई।