फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की हत्या का मामला: पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा, कई संदिग्ध हिरासत में

Sat, 24 Nov 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कासगंज के सिढ़ापुरा क्षेत्र में मासूस की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मासूम को नाले में डुबोकर मारा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं हुई है। 

विज्ञापन

21 नवंबर को घर के सामने से छह साल की बच्ची गायब हो गई थी। काफी तलाश करने पर जब वो नहीं मिली तो परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। 

अगले दिन कस्बे के एक नाले में बच्ची का शव पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। शुक्रवार को दोपहर मासूम के शव का पोस्टमार्टम हुआ। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के मुताबिक मासूम की मौत पानी में दम घुटने की वजह से हुई है। हालांकि रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है।इसकी जांच के लिए स्लाइड तैयार की गई है।

उधर, पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। न तो घटना का कारण पता चल रहा और न ही हत्यारों की जानकारी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें