फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृ तर्पण श्रीराम कथा का समापन आज

विज्ञापन
20jjrp23- श्री कांशी गिरि मंदिर में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। श्री हनुमंत लाल जी की कृपा, महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज की अनुकंपा से मंदिर श्री बाबा कांशी गिरी महाराज के प्रांगण में श्री बाबा कांशी गिरी मंदिर सेवा समिति, महिला मंडली बाबा कांशी गिरी मंदिर, सर्व भद्र ग्रुप, मानस मित्र संघ की तरफ से जारी पितृ तर्पण श्रीराम कथा का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन

शनिवार को कथा व्यास स्वामी उमानंद महाराज ने भक्ति की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का उल्लेख किया। इस दौरान कथा व्यास के भजनों पर श्रद्धालु झूमे उठे। कथा व्यास ने केवट प्रसंग की कथा भी सुनाई। कथा के दौरान ले लो मल्लाह ये उतराई, मेरे पल्ले कछु नहीं पाई, ये तो कर लो स्वीकार, तेरा होगा बेडा पार, होगी जग में जय जयकार, कैसे बिठाऊं तुम्हें नाव में, मेरी छोटी सी है नाव, तेरे जादू भरे पांव, डर लागे मोहे राम, कैसे बिठाऊं तुम्हें नाव में, मेरी नैया में लक्ष्मण राम गंगा मैया धीरे बहो, धीरे बहो गंगा धीरे बहो भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

श्रीराम कथा के समापन अवसर पर ब्रज रसिका मीनाक्षी भजन संध्या में अपने मधुर कंठ से भक्ति रस के भजनों से गुणगान करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें