फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण: कोर्ट कमीशन की मांग के प्रार्थना पत्र पर 22 जुलाई को होगी सुनवाई

Tue, 12 Jul 2022 06:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने जिला जज की अदालत में कोर्ट कमीशन बनाने की मांग को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर 12 जुलाई यानि आज सुनवाई नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा  के श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह प्रकरण में अखिल भारत हिंदू महासभा के रिवीजन के प्रार्थना पत्र पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। बार एसोसिएशन द्वारा मुड़िया मेले के चलते नो वर्क किए जाने के बाद अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 22 जुलाई तय की है।

विज्ञापन

मई में दिया गया था प्रार्थना पत्र

बता दें जिला जज राजीव भारती की अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता को कोर्ट कमीशन नियुक्त कर शाही ईदगाह परिसर का सर्वे कराने संबंधी प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी। महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वरिष्ठ अधिवक्ता नियुक्त कर कोर्ट कमीशन के माध्यम से ईदगाह का सर्वे करने की मांग की गई। मई में लगाए गए इस प्रार्थना पत्र पर सिविल जज द्वारा एक जलाई की तारीख तय कर दी थी, परंतु पक्षकार इससे पूर्व ही जिला जज की अदालत में रिवीजन में चले गए। 

इसलिए टली सुनवाई 

अदालत में इसकी सुनवाई मंगलवार को होनी थी,  परंतु बार एसोसिएशन द्वारा मुड़िया मेले के चलते वादकारियों के अदालत न पहुंचने पर नो वर्क कर दिया गया। पक्षकार ने बताया

विज्ञापन

कि अदालत ने सुनवाई के लिए अब 22 जुलाई की तारीख तय की है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें