एनआरआई महिला ने सेक्टर-34 के दुकानदार पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाए हैं।
सेक्टर-34 थाना पुलिस ने मौकेपर पहुंचकर पंचकूला सेक्टर-21 निवासी अनीषा गुप्ता का जीएससीएच-32 में मेडिकल कराया। पुलिस ने महिला अनीता गुप्ता और दुकानदार राजीव की शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
पंचकूला सेक्टर-21 निवासी अनीषा गुप्ता ने आरोप लगाए कि उसने अपने दफ्तर के कर्मचारी से कंप्यूटर का माउस मंगवाया था। माउस खराब होने पर महिला दुकान पर पहुंची। आरोप है कि दुकानदार राजीव ने उससे बदसलूकी की और थप्पड़ भी मारा।
वहीं, दुकानदार राजीव ने महिला के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका आरोप है कि महिला ने दुकान में रखा सामान नीचे फेंक दिया था। सेक्टर-34 थाना प्रभारी राजेश शुक्ला के अनुसार उनके पासदोनों पक्षों की शिकायतें आई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।