18jjrp24- झज्जर। पदक विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षक को सम्मानित करते। स्रोत- कोच
झज्जर। 18वीं डब्ल्यूईकेएएफ विश्व अर्निस चैंपियनशिप में झज्जर की शीतल ने स्वर्ण पदक और मुस्कान ने दो रजत पदक जीतकर प्रतिभा का परिचय दिया।
नगर पार्षद नरेश उर्फ आलू, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना एवं उनके परिवार सहित क्षेत्र के लोगों ने दोनों खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। समारोह में शीतल और मुस्कान को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
प्रशिक्षक रमेश खन्ना ने बताया कि शीतल और मुस्कान ने इन पदकों के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की। परिवार के सदस्यों ने हर कदम पर बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनकी खेल यात्रा में पूरा साथ दिया। संवाद