फोटो-56: शहर के बराही रोड पर सीवर लाइन बंद होने से सड़क पर भरा दूषित पानी। संवाद
- फोटो : 1
बहादुरगढ़। शहर के बराही रोड पर सीवर लाइन बंद होने के कारण सड़क पर भारी मात्रा में दूषित पानी जमा हो गया है। सड़क पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों के लिए भी यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
पार्षद रजनीश ने बताया कि सड़क के साथ बना नाला भी लंबे समय से जाम है। नाले की सफाई नहीं होने के कारण सीवर का पानी निकासी नहीं होने से सड़क पर जमा हो रहा है। इससे आसपास के क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है।
वार्ड एक के पार्षद रजनीश ने बताया कि बराही रोड की सीवर लाइन बंद होने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। बड़ी मात्रा में दूषित पानी सड़क पर जमा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हुआ है।
पार्षद ने संबंधित विभाग से सीवर लाइन की जल्द सफाई कराने और सड़क किनारे जाम नाले की भी सफाई करवाकर दूषित पानी की निकासी सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ नितिन ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत अभी हमारे पास नहीं आई है। संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर सीवर लाइन बंद होने की समस्या है तो उसका तुरंत समाधान करवाया जाएगा।
फोटो-56: शहर के बराही रोड पर सीवर लाइन बंद होने से सड़क पर भरा दूषित पानी। संवाद