09jjrp04- भाजपा कार्यालय में ज्वाइनिंग करवाते जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि, भाजपा नेता संजय कबलाना
झज्जर। बेरी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व सरपंच शांति देवी भागलपुरी सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। बेरी से भाजपा प्रत्याशी रहे संजय कबलाना ने जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि की मौजूदगी में सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
भाजपा में शामिल होने वालों में शुभम आचार्य भागलपुरी, सुरेंद्र गोछी, बनवारी लाल भागलपुरी और योगेश भागलपुरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं। इस दौरान छारा मंडल अध्यक्ष प्रिंस देसवाल और बेरी मंडल अध्यक्ष राजवीर कौशिक भी मौजूद रहे।
संजय कबलाना ने कहा कि बेरी क्षेत्र में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने 2029 के विधानसभा चुनाव में बेरी सीट पर भाजपा की जीत का भरोसा जताया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत किया।