12jjrp01- जैसलमेर के लिए रवाना होते जिला के विभिन्न पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी और
झज्जर। जिला के विभिन्न पीएमश्री राजकीय विद्यालयों के 80 छात्र-छात्राओं, दो पुरुष अध्यापक व तीन महिला अध्यापिका के दल को जिला परियोजना अधिकारी अनिल शर्मा, सहायक प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विशाल दहिया ने हरी झंडी दिखाकर जैसलमेर में आयोजित होने वाले शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर जिला कोऑर्डिनेटर यूथ एंड इको क्लब सुनील कौशिक ने बताया कि जैसलमेर में लगने वाला यह विंटर एडवेंचर एंड नेचर स्टडी कैंप 13 से 17 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। कैंप के दौरान सभी विद्यार्थी विभिन्न प्रकार की साहसिक गतिविधियां जैसे ट्रैकिंग शूटिंग आर्चरी, थार मरुस्थल व जैसलमेर के ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण करेंगे।
उन्होंने बताया कि विद्यालय से जैसलमेर आने-जाने वह रहने खाने का सारा खर्च समग्र शिक्षा विभाग पंचकूला हरियाणा की तरफ से वहन किया जाएगा। यह शिक्षा विभाग हरियाणा की एक महत्वपूर्ण परियोजना है और पूरे भारतवर्ष में केवल हरियाणा शिक्षा विभाग इस प्रकार के एडवेंचर कैंप आयोजित करता है। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में मानसिक शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। साथ ही बच्चों में सहयोग की भावना और लीडरशिप की भावना का भी विकास होता है।