फोटो नंबर 74: अमित पंडित, गुभाना।
बादली। करवाचौथ से पहले क्षेत्र में पति-पत्नी पंचांग को लेकर पंडितों से सलाह ले रहे हैं। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले पर्व के लिए पूजा के शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय और व्रत विधि को लेकर जिज्ञासा बढ़ी है। पंडितों के पास पहुंचकर दंपती सही मुहूर्त पर पूजा कर पर्व को मनाने की तैयारी में हैं। बाजार में करवा, छलनी और शृंगार सामग्री की खरीद तेज हो गई है।
करवा चौथ पर पति-पत्नी के एक साथ व्रत रखने का चलन बढ़ा है। बादली क्षेत्र के कई युवा दंपती इस बार जोड़ी में व्रत रखकर प्रेम और समानता का संदेश देंगे और समाज में नई परंपरा की मिसाल पेश करेंगे।
अमित-पत्नी पूजा की जोड़ी रखेगी 13वां व्रत
गुभाना निवासी अमित पंडित अपनी पत्नी पूजा के साथ करवाचौथ का व्रत रखेंगे। अमित ने बताया कि उन्होंने पंचांग के अनुसार पूजा का शुभ मुहूर्त लिया है। पिछले 12 सालों से वह पत्नी के साथ व्रत रखकर दांपत्य जीवन में आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करने का प्रण ले रहे हैं।
मंजीत-प्रीति भी मनाएंगे साथ में दूसरा करवाचौथ
बादली निवासी मंजीत अपनी पत्नी प्रीति के साथ करवाचौथ का व्रत रखेंगे। मंजीत ने कहा कि करवाचौथ केवल पत्नी का नहीं, बल्कि पति-पत्नी के प्रेम का पर्व है। दोनों साथ व्रत रखकर लगातार दूसरे साल सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करेंगे। उन्होंने भी पंडित से पंचांग और चंद्रोदय के समय की जानकारी ली है।
फोटो नंबर 72: मनजीत, बादली।
फोटो नंबर 73: प्रीति, बादली।
फोटो नंबर 74: अमित पंडित, गुभाना।
फोटो नंबर 75: पूजा, गुभाना।