फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में एसडीएम ने जब्त किए 26 कॉमर्शियल सिलिंडर

विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ में गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी को लेकर निरीक्षण करते एसडीएम अभिनव सिवाच व अन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गैस की कालाबाजारी की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम अभिनव सिवाच ने बुधवार को खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के साथ गैस एजेंसियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान वीरेंद्रा गैस एजेंसी पर स्टॉक रिकॉर्ड से अधिक 26 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर मिलने पर जब्त करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने मंगलवार रात को भी छापेमारी करके 49 कॉमर्शियल और 3 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए थे। एसडीएम अभिनव सिवाच ने बताया कि क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से निरीक्षण अभियान जारी रखें ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर गैस उपलब्ध हो सके।
साथ ही किसी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से एएफएसओ सपना देवी, इंस्पेक्टर राजेश सहगल, उप निरीक्षक धर्मपाल तथा राकेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें