हिमाचल के सत्येंद्र गौतम को एनएफटीई का राष्ट्रीय सचिव चुना गया है। बीएसएनएल के मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन एनएफटीई (नेशनल फेडरेशन ऑफ टेलीकॉम इंप्लाइज) के हिमाचल अध्यक्ष सत्येंद्र गौतम अब संगठन के राष्ट्रीय सचिव बन गए हैं।
एनएफटीई के अमृतसर में 13 से 16 मार्च को हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में सत्येंद्र गौतम की नियुक्ति हुई है। संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह बनाने बाले गौतम प्रदेश के पहले कर्मचारी नेता हैं।
मैराथन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से बनी इस राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इस्लाम अहमद अध्यक्ष और सी सिंह महासचिव चुने गए हैं। चार दिवसीय अधिवेशन में देश भर से चार हजार प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हिमाचल परिमंडल सचिव नंदलाल सहित सभी जिला सचिवों सत्येन घई, मुनि लाल, बृज बिहारी मेहता, गगन सिंह और बलविंद्र सिंह सहित करीब एक सौ प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया।
अधिवेशन में बीएसएनएल और इसके कर्मचारियों को आ रही समस्याओं के बारे भी विचार-विमर्श किया गया। संगठन के नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव सत्येंद्र गौतम ने कहा कि संगठन में उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे बखूबी निभाएंगे।
संगठन के मंच के माध्यम से पहलेभी बीएसएनएल और कर्मचारियों की समस्याओं केे उठाते रहे हैं। निकट भविष्य में भी संगठन के माध्यम से समस्याओं को उठाकर उनका निदान करवाया जाएगा।