-फोटो 97 : खिलाड़ी समीक्षा को जीत हासिल करने पर साइकिल भेंट करते आयोजक। स्रोत एकेडमी
बहादुरगढ़। धारूहेड़ा में 11 अक्तूबर को आयोजित ब्लैक पैंथर कराटे एंड ताइक्वांडो कप में बहादुरगढ़ के जूनून कराटे डोजो के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डोजो की समीक्षा ने कराटे की ओपन कैटेगरी में ट्रॉफी और साइकिल जीती।
प्रतियोगिता में तनु, यशमिता और दिशा ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि केशव ने रजत और लवित ने कांस्य पदक जीता। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कोच पंकज तंवर ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डोजो की ओर से प्रतियोगिता के आयोजन और खिलाड़ियों को अवसर देने के लिए हिमांशु व ब्लैक पैंथर अकादमी का आभार जताया गया।