फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर हिंसा : पीड़ितों से राहुल गांधी ने की मुलाकात, एक किमी पैदल चलकर पहुंचे

Sat, 27 May 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सहारनपुर/शशांक मिश्र
विज्ञापन
पीड़ितों की समस्याएं सुनते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में शब्बीरपुर बवाल के बाद देशभर में मचे सियासी तूफान के बीच शनिवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रशासन की तमाम रोक के बाद सहारनपुर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। हरियाणा की सीमा पर रोके जाने के बाद करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर वे शाहजहांपुर पुलिस चौकी से पहले स्थित ढाबे पर पहुंचे। वहां पीड़ितों को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद सांसद राहुल गांधी बोले, भाजपा की सरकार में देशभर में दलितों पर अत्याचार हो रहा है। गरीबों को डराया और दबाया जा रहा है। शब्बीरपुर कांड प्रदेश की योगी सरकार के कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। भाजपा की नफरत की राजनीति के चलते सांप्रदायिक और जातिय हिंसा हो रही है। राहुल गांधी को वापस भेजने के लिए उनके पास पहुंचे जिलाधिकारी और एसएसपी उनके सामने हाथ जोड़ते रहे। हालांकि प्रशासन के समझाने और निष्पक्ष कार्रवाई के वायदे के बाद राहुल वापस जाने को राजी हो गए। इस दौरान करीब छह घंटे तब अंबाला-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पुलिस के कब्जे में रहा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पीडि़तों से मुलाकात करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर के पंजाब-हिमाचल ढाबे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले प्रदेश की योगी और बाद में केन्द्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, मैं शब्बीरपुर में जाकर पीड़ितों से मिलना चाहता था, मगर मुझे उत्तर प्रदेश में जाने से रोका गया। प्रदेश में कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई भाजपा की सरकार अपने शुरुआती कार्यकाल में विफल हो चुकी है। यहां गरीबों और दलितों को डराया-धमकाया जाता है। देश जैसा यह लोग चला रहे हैं वैसे नहीं चलता है। सहारनपुर जैसा हाल ही पूरे देश में दिखाई दे रहा है।

 

पीडि़तों से मुलाकात करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उन्होंने शब्बीरपुर बवाल में पीड़ितों को न्याय और उचित मुआवजे की मांग भी उठाई। इसके बाद केन्द्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा, जम्मू कश्मीर में अशांति कराकर पाकिस्तान को फायदा पहुंचाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर जल रहा है और मोदी सरकार देशद्रोही ताकतों को फूटहोल्ड दे रही है। जम्मू में शांति से देश को फायदा होता है। सरकार के तीन साल पूरे होने पर एक भी वायदा पूर नहीं करने का आरोप लगाया और कहा, चुनाव में उन्होंने प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वाद किया था। मगर, तीन साल में एक भी रोजगार नहीं दिया गया। इससे पहले राहुल गांधी को सहारनपुर आने से रोकने के लिए गृह सचिव एमपी मिश्र और एडीजी लॉ एंड आर्डर आदित्य मिश्र के नेतृत्व में पूरा प्रशासनिक-पुलिस का अमला सुबह से डटा रहा।

 
विज्ञापन

पीड़ितों की समस्याएं सुनते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करीब सवा दो बजे राहुल गांधी यमुना नगर से होते हुए सहारनपुर की सीमा पर पहुंचे। वहां बैरिकेटिंग देखकर राहुल गांधी गाड़ी से उतर गए और करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर ढाबे पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पीड़ित परिवारों से बातचीत की। इसके बाद डीएम प्रमोद कुमार पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने हाथ जोड़कर उनसे वापस लौट जाने को कहा। इसके बाद राहुल गांधी ने उन पर कई सवाल भी दागे। हालांकि निष्पक्ष कार्रवाई और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के आश्वासन पर राहुल गांधी वापस लौट गए। इस दौरान उनके साथ गुलाब नबी आजाद, पीएल पुनिया, राजबब्बर, भगवती चौधरी, इमरान मसूद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें