फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: नेशनल हाईवे में सड़क हादसे में एक की मौत, पांच से अधिक हुए घायल

Sat, 18 Jul 2026 03:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव नेशनल हाईवे पर भानपुरी के पास स्थित साईं मिथला ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक बालक की मौत हो गई,वहीं 5 अन्य घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं,तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव नेशनल हाईवे पर भानपुरी के पास स्थित साईं मिथला ढाबा के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक बालक की मौत हो गई,वहीं 5 अन्य घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं,तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

जिससे पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया,पिकअप वाहन में खराबी आ जाने के कारण उसे ड्राइवर द्वारा ठीक किया जा रहा था।तभी नागपुर की ओर से आ रही ट्रेलर जबरदस्त टक्कर मार दी,हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

तत्काल घायलों को अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने एक बालक को मृत घोषित कर दिया हैं,अन्य घायलों का इलाज जारी हैं,पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है तथा ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

.

.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें