फोटो-68:बहादुरगढ़ बाईपास पर बनाया जा रहा ढाबा। संवाद
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर अवैध यूनीपोल और रेहड़ियां ही नहीं, बल्कि 20 से अधिक ढाबे और दुकानें भी वाहन चालकों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। बहादुरगढ़ से रोहद टोल तक करीब 22 किलोमीटर के दायरे में राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्धारित हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) की जमीन पर ढाबों, मिठाइयों की दुकानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का कारोबार फल-फूल रहा है।
इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे संचालित कई ढाबों और मिठाइयों की दुकानों की प्रचार सामग्री मुख्य सड़क तक फैली रहती है।
ग्राहकों के वाहन भी सड़क किनारे और कई बार मुख्य मार्ग के नजदीक खड़े कर दिए जाते हैं। एनएचएआई की सोनीपत परियोजना कार्यान्वयन इकाई के परियोजना निदेशक चिराग मित्तल ने बताया कि अवैध ढाबों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाती है।
यदि दोबारा ढाबे बनाए गए हैं तो फिर से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क से अलग हटकर बनाए गए ढाबों पर कार्रवाई की जिम्मेदारी डीटीपी की है। इस संबंध में विभाग को कई बार पत्र लिखे गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से सहयोग नहीं मिल रहा है।
वहीं झज्जर की डीटीपी अंजू से फोन पर संपर्क नहीं हो सका। उन्हें संदेश भेजने पर डीटीपी के जेई सुमित गहलावत ने बताया कि एनएच-9 पर अवैध रूप से बने ढाबों को नोटिस दिए गए हैं और कई मामलों में एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
फोटो-68:बहादुरगढ़ बाईपास पर बनाया जा रहा ढाबा। संवाद- फोटो : samvad
फोटो-68:बहादुरगढ़ बाईपास पर बनाया जा रहा ढाबा। संवाद- फोटो : samvad
फोटो-68:बहादुरगढ़ बाईपास पर बनाया जा रहा ढाबा। संवाद- फोटो : samvad