बादली। लुकसर गांव से दिल्ली बॉर्डर तक जाने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसके लिए 1.26 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। सड़क बनने से लुकसर, गंगड़वा और जरदकपुर के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और बारिश में जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही थी। दोपहिया वाहन चालक भी हादसों का शिकार हो रहे थे। स्कूली बच्चों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही थी।
ग्रामीण प्रदीप, प्रवीन और संदीप ने बताया कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क दुरुस्त होने से दिल्ली तक का सफर सुगम होगा और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।