30jjrp05- श्री कांशी गिरि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर समिति
झज्जर । सिद्ध श्री 1008 बाबा कांशीगिरि मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में पवन कौशिक ने कहा कि गुरु का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का परम कर्तव्य है। गुरु की कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं और गुरु पर अटूट विश्वास रखने से ही परमात्मा की कृपा प्राप्त होती है। सुधांशु हंस और नरेंद्र मदान ने भी गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला।
रात्रि में आयोजित भजन संध्या में महिला सेवा समिति की संगीता वर्मा, पूनम छाबड़ा, आशा ग्रोवर, आशा नागपाल, शशी हंस, उषा काठपालिया, नीलम गाबा सहित अन्य महिलाओं ने गुरु भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में कृष्ण लाल शर्मा, विनीत पोपली, गुलशन शर्मा, अमित पोपली, मनोहर लाल तनेजा, आशीष पोपली, पद्म खट्टर और डॉ. शंकर ग्रोवर आदि उपस्थित रहे। संवाद