गुड़ फ्राइडे के मौके प्रभु यीशु याद करते लोग
- फोटो : amar ujala
गुड़ फ्राइडे के मौके पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना कर भगवान यीशु मसीह का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यीशु ने मानव मात्र के कल्याण के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया।
शुक्रवार को शहर के मारिशन चर्च, सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च, मसीह मंडली चर्च और बेथस्दा चर्च समेत सभी चर्च में सुबह की विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने बताया कि आज के ही दिन प्रभु यीशु मसीह को सूली पर लटका दिया गया था।
मानव जाति की बेहतरी के लिए प्रभु यीशु ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। इसके बाद श्रद्धालुओं ने अपने गीतों के जरिये उनकी कुर्बानी को याद किया। इस अवसर पर फादर हेमंत, फादर पीजे सिंह, फादर मंजीत सिंह, फादर रोशन समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि गुड फ्राइडे को प्रभु यीशु के निर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस पर्व पर संयम और व्रत का निवर्हन कर आत्मा का शुद्धिकरण किया जाता है।