फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग और कोटेदारों की रार में फंसे उपभोक्ता

Sat, 26 Mar 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला, देहरादून 
विज्ञापन
राशन - फोटो : file photo
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग और कोटेदारों की रार में उपभोक्ता फंसें है। जनपद में डोईवाला क्षेत्र में उपभोक्ताओं को कम राशन, जबकि शहरी क्षेत्र में विभाग के आदेश के कारण कुछ उपभोक्ता हर माह राशन से वंचित रह जाते है। 
विज्ञापन


विभाग और कोटेदारों में यह रार कम आवंटन होने के कारण उपजी है। बता दें कि राज्य खाद्य योजना के तहत इन दिनों राशन कार्ड नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रहा है। योजना में उन उपभोक्ताओं को शामिल किया जा रहा है जिनकी आय प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये से कम है। 

पांच माह से चल रही इस प्रक्रिया के कारण राशन डीलरों के पास हर माह नई लिस्ट आ रही है। जिसमें कभी उपभोक्ता कम होते है, तो कभी अधिक। जबकि पिछले कुछ माह से गोदाम से राशन का आवंटन भी कम हो रहा है, लेकिन जिलापूर्ति अधिकारी पीएस पांगती ने डीलरों को निर्धारित कोटे (पांच किलो गेहूं और 10 किलो चावल) के हिसाब से ही उपभोक्ताओं में वितरण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


डीलर नहीं करते निर्धारित कोटे के हिसाब से राशन वितरण
बताया गया है कि पिछले चार माह से डोईवाला क्षेत्र में सभी राशन डीलर निर्धारित कोटे के हिसाब से राशन वितरण नहीं कर रहे हैं। वो उपभोक्ताओं को (चार किलो गेहूं और आठ किलो चावल) के हिसाब से वितरण कर रहे हैं। वहीं शहरी क्षेत्र के डीलर डीएसओ के निर्देशानुसार राशन का वितरण कर रहे है।

इन डीलरों का कहना है कि एक ही जिले में दो आदेश कैसे हो सकते हैं ? उनको शक है कि ऐसे में मसूरी, विकासनगर, चकराता, त्यूणी, ऋषिकेश में भी कुछ और ही आदेश होगा। उन्होंने पूरे जनपद में समान रूप से वितरण कराने और आवंटन कार्डों के हिसाब से कराने की मांग की है। 
 
योजना के पात्र लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। सभी राशन डीलरों को आदेश दिया गया है, कि वह निर्धारित कोटे के हिसाब से राशन वितरण करेंगे। अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। 
पीएस पांगती, जिलापूर्ति अधिकारी

डीलरों को राशन कम आवंटन हो रहा है, उसके बाद भी उनको निर्धारित कोटे के हिसाब से वितरण करने का आदेश दिया गया है। जबकि यह संभव नहीं है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के कोटेदारों ने तीन माह पूर्व एसडीएम वंदना को ज्ञापन सौंपा था। उसके बाद से वे निर्धारित कोटे के हिसाब से राशन नहीं बांट रहे है। 
विज्ञापन

संजय शर्मा, अध्यक्ष उचित दर राशन विक्रेता संघ, डोईवाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें