जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने रविवार को मुहामी स्थित निवास पर पधारे आगंतुकों की समस्याओं का समाधान किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही अयोध्या में राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। इसके बाद मंत्री सुरेश सिंह रावत मुहामी गांव में चौकी से शिव मंदिर तक ग्रामीणों के साथ भव्य कलश यात्रा में भी शामिल हुए। शोभायात्रा में पधारने पर ग्रामीणों ने विधायक रावत का ढोल ढमाके के साथ स्वागत किया। पूरी कलश यात्रा के दौरान ढोल ढमाके और डीजे पर राम नाम की धुनों व भजनों पर ग्रामीण और श्रद्धालु नाचते-गाते शिव मंदिर तक पहुंचे।
108 कलशों को धारित महिलाओं के साथ भारी तादाद में महिलाओं, युवतियों, बच्चों, वृद्धों और युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिव मंदिर पहुंचने पर वैदिक विधि विधान से शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की गई। जल संसाधन मंत्री रावत ने शिव परिवार का आशीर्वाद लेकर प्रदेश सहित पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में सुख-शांति, प्रेम और सौहार्द की कामना की।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री रावत ने कहा- 22 तारीख को अयोध्या में रामलला की मूर्ति की स्थापना होने वाली है। 500 साल से इसका सनातन प्रेमियों को इंतजार था। सरकारे आई और चली गई, लेकिन यह पुनीत कार्य केवल राजनीति के लिए ही अटका रहा। लेकिन, अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्य को पूरा करके दिखाया है। उन्होंने जो कहा, सो किया और जहां बोला वहीं अब मंदिर बनकर तैयार हो गया।
कार्यक्रम में जसोदा देवी सरपंच, कैलाश मेघवंशी, निकेश उप सरपंच, मंगल वार्ड मेंबर, मांगू, काका, सरवन सिंह गायक कलाकार, बाल सिंह रावत, लाल सिंह, मंगलनाथ, सुखपाल ठेकेदार, विजय सिंह ठेकेदार, सूरजमल, छीतर बाबा, हीरालाल, गोपाल, विजय सिंह, सीताराम, रमेश, पप्पू, मदन ठेकेदार, देवी दुकान वाले, मुकेश तथा समस्त मुहामी ग्राम वासी उपस्थित थे। इसके पश्चात रावत ने क्षेत्र में आयोजित सामाजिक कार्यक्रमों, शादियों आदि में शिरकत कर क्षेत्रवासियों को बधाईयां दी और अपनों को खोने वाले क्षेत्र वासियों के दुःख में सम्मिलित होकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना प्रदान की।