फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में पहुंचे कार्यकर्ताओं का राजेंद्र जून ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के रामलीला मैदान में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली में शामिल हुए बहादुरगढ़ के कार्यकर्ताओं का पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं ने उत्साह और एकजुटता के साथ भागीदारी की।
विज्ञापन

जून ने बताया कि टिकरी बॉर्डर स्थित आजाद हिंद ग्राम से कार्यकर्ताओं का काफिला दिल्ली रवाना हुआ था। उन्होंने स्वयं काफिले का नेतृत्व किया। रैली में बहादुरगढ़ के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और समर्थक पहुंचे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए उनकी भागीदारी की सराहना की।राजेंद्र सिंह जून ने बहादुरगढ़ से दिल्ली पहुंचे सभी पार्टी पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, शहरी व ग्रामीण कार्यकर्ताओं और समर्थकों का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए हार्दिक धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें