फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल पटरियां पानी में डूबने से थमे ट्रेनों के पहिए

Sun, 30 Jul 2017 05:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजस्थान और गुजरात के कई इलाकों में हो रही भारी बारिश से रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। कई जगह पटरियों पर पानी भरने और कुछ जगह रेलवे ट्रेक के नीचे से मिट्टी खिसक गई। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए कुछ गाड़ियां आंशिक तौर पर रद्द की गई है। रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद मण्डल के मालीयामीयानां स्टेशन पर भारी बारिश के कारण पानी भर जाने तथा जोधपुर मण्डल के समदडी-भीलडी रेलखण्ड पर भारी बारिश कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।

इन ट्रेनों को किया आंशिक रद्द

- जोधपुर-अहमदाबाद रेलसेवा 31 जुलाई  को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आबूरोड तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा आबूरोड-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन

- अहमदाबाद-जयपुर रेलसेवा, 31 जुलाई को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आबूरोड से संचालित होगी। यह रेलसेवा अहमदाबाद-आबूरोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- जयपुर-अहमदाबाद रेलसेवा, 31 जुलाई को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आबूरोड तक ही संचालित होगी। यह रेलसेवा आबूरोड-अहमदाबाद के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- अहमदाबाद-जोधपुर रेलसेवा,1 अगस्त को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा आबूरोड से संचालित होगी। यह रेलसेवा अहमदाबाद-आबूरोड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इनके मार्ग में होगा बदलाव

- यशवन्तपुर-बाड़मेर रेलसेवा 31 जुलाई को यशवन्तपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पालनपुर-मारवाड ज.-लूनी-समदडी संचालित होगी।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें