मिस राजस्थान प्रतियोगिता के 26 फाइनलिस्टों के नामों का चयन कर लिया गया है। इन नामों की घोषणा रविवार को की गई।
इन फाइनलिस्ट को मिस राजस्थान के फाइनल में अपने फैशन के जलवे बिखरने का मौका मिला। फाइनलिस्ट के लिए मेक ओवर सेशन 10 अगस्त से शुरू होंगे, वहीं ग्रेंड फिनाले 20 अगस्त को होगा।
बिड़ला सभागार में फाइनल आयोजित होगा। 26 फाइनलिस्ट के साथ ही दो वाइल्ड कार्ड एंट्री भी होगी। जानकारी के मुताबिक 13 सो 19 अगस्त तक मेक ओवर सेशन होंगे, जिनमें ओवर ऑल डवलपमेंट, मेकओवर सेशन, फैशन सेशन, ब्यूटी टिप्स आदि के सेशन होंगे। प्रतियोगिता के टॉप थ्री फाइनलिस्ट को 2 अगस्त को दिल्ली में हो रहे मिस इंडियन दिवा के फिनाले में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिलेगी।