फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने हरियाणा को दो विकेट से हराया

विज्ञापन
19jjrp12- झज्जर। सामंत जाखड़ - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा और रेलवे की टीम के बीच खेले गए पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्राॅफी के मैच में रेलवे की टीम ने दो विकेटों से जीत दर्ज की। झज्जर के सेक्टर-6 निवासी सामंत जाखड़ ने मैच में शानदार पारी खेलते हुए 84 रन बनाए।
विज्ञापन

अहमदाबाद के गुजरात कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड-ए में हरियाणा और रेलवे की टीम के बीच पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्राॅफी का क्रिकेट मैच खेला गया। रेलवे की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम 49 ओवरों में 308 रनों पर ऑल आउट हो गई। सामंत जाखड़ ने 69 गेंदों में एक चौका और आठ छक्कों की मदद से 84 रन बनाए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे की टीम ने 49.3 ओवरों में आठ विकेट पर 309 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस दौरान गेंदबाजी में सामंत जाखड़ ने पांच ओवरों की गेंदबाजी की लेकिन उसे कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। हरियाणा की टीम का आखिरी लीग मैच 21 नवंबर को मध्य प्रदेश की टीम के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें