फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांदरबल में दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

Thu, 19 May 2016 09:04 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में वीरवार को भी हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले। कई घंटे तक सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प जारी रही। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीरवार को भी छात्रों द्वारा इलाके में जमकर प्रदर्शन किया गया। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी पर कार्रवाई की जाए। इतना ही नहीं छात्रों में बुधवार को पुलिस कार्रवाई में घायल हुए करीब आधा दर्जन छात्रों के मद्देनजर भी रोष बना हुआ है। 

प्रदर्शनकारियों ने वीरवार को भी सुरक्षा बलों पर जमकर पथराव किया, जिसे काबू में करने के लिए पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ पुलिस कर्मी भी हैं। इससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह बवाल बुधवार को जिले में उस समय शुरू हुआ, जब ट्रैफिक पुलिस द्वारा एक ओवर लोडेड बस को रुकवाया और उसका चलान किया। इसका बस में बैठे कॉलेज छात्रों ने विरोध किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें