महेंद्रगढ़। शहर स्थित अनाज मंडी में वीरवार से बाजरे की आवक शुरू हो चुकी है और पहले दिन मंडी में 60 किसान बाजरा बेचने के लिए पहुंचे। इनमें से 53 किसान फसल वेरिफिकेशन न होने के कारण वापस लौटे और उनको फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि मंडियों में बाजरे की आवक तो शुरू हो चुकी है, लेकिन अब किसानों की फसलों का वेरिफिकेशन न होना उनके लिए सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। किसान फसल बेचने के लिए मंडी में पहुंचे हैं, लेकिन पोर्टल की समस्या से उनको फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी में किसानों के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है और किसी प्रकार की समस्या होने पर किसान यहां पर हल पा सकते हैं। नीलामी अभिलेखक अमित कुमार ने बताया कि पहले दिन 1024 क्विंटल बाजरा पहुंचा और 39 किसानों के गेटपास काटे गए।
इनमें वीरवार को बाजरे की खरीद नहीं हो पाई। इस दौरान किसानों को मंडी संबंधी व्यवस्थाएं तो ठीक मिली, लेकिन पटवारियों की ओर से की गई प्रक्रिया पर निराशा मिली।
दो दिन में शुरू होगी खरीद : मार्केट कमेटी अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी ने वीरवार को अनाज के सैंपल लिए हैं और इनके परिणाम आने पर एजेंसी दो दिन बाद खरीद प्रक्रिया शुरू करेगी। फिलहाल निजी या सरकारी किसी प्रकार की खरीद नहीं हो रही है। किसानों के लिए आवक प्रक्रिया जारी है।
फोटो संख्या:60- अनाज मंडी में बाजरा खरीद के दौरान हेल्प डेस्क पर फिंगर प्रिंट लगाते किसान--स