फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल रेस में प्रीति प्रथम, निशा दूसरे स्थान पर

विज्ञापन
17jjrp18- प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
झज्जर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महर्षि दयानंद स्टेडियम में ब्लॉक स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें झज्जर ब्लॉक के विभिन्न गांवों की महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया। साइकिल रेस में सुर्खपुर की प्रीति ने प्रथम और निशा बाई ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि गुढ़ा की दीपिका तृतीय रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में म्यूजिकल चेयर, 400, 300 और 100 मीटर दौड़ तथा डिस्कस थ्रो सहित छह स्पर्धाएं करवाई गईं। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः 2100, 1100 और 750 रुपये के साथ मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएमओ डॉ. कुलदीप और सीडीपीओ राजबाला ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है।
विज्ञापन

महिलाओं को उचित अवसर और मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। इस अवसर पर कोच पवन, रूपेश, संदीप, मीनाक्षी, रचना, सुमिता, मुकेश, रेखा, सचिन और सुधीर मौजूद रहे।

17jjrp18- प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें