फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक अध्यापक बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण करते : भारती वर्मा

विज्ञापन
07jjrp01- बेरी में आयोजित प्र​शिक्षण ​शिविर में ​शिक्षकों को जानकारी देते मासटर ट्रेनर। स्रोत :
विज्ञापन
बेरी। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी में प्राथमिक शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी भारती वर्मा ने कहा कि प्राथमिक अध्यापक बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं, इसलिए उन्हें अपनी गरिमा बनाए रखते हुए कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने एफएलएन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हिस्सा है और इसका उद्देश्य बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को मजबूत करना है। उन्होंने शिक्षकों से शिक्षक संदर्शिका व अभ्यास पुस्तिकाओं का प्रयोग करने, गतिविधि आधारित शिक्षण अपनाने और पिछड़े बच्चों पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।
भारती वर्मा ने कहा कि शिक्षक अपनी कमियों के लिए दोषारोपण करने के बजाय बेहतर कार्य के माध्यम से अभिभावकों का विश्वास हासिल करें। प्रशिक्षण के दौरान केआरपी सुनीता, मोनिका तथा प्राजंलि, सरिता और देवना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें