फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में देव दीपावली की साक्षी बनेंगी राष्ट्रपति: 7 नवंबर को होने वाले आयोजन में शामिल होंगे राज्यपाल और सीएम

Thu, 27 Oct 2022 12:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस में देव दीपावली का आयोजन सात नवंबर को होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण देवदीपावली का आयोजन सात नवंबर को ही किया जाएगा। देव दीपावली पर गंगा के तट और कुंडों को भी भव्य रूप से सजाया जाएगा। राष्ट्रपति सबसे पहले नमो घाट पर पहुंचेंगी और वहां के आयोजन को देखने के बाद क्रूज पर सवार होकर गंगा घाटों की भव्यता को देखने निकलेंगी।
विज्ञापन
सीएम योगी और महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के अर्द्धचंद्राकार घाटों पर सजने वाली भव्य और दिव्य देव दीपावली की साक्षी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देव होंगी। सात नवंबर को होने वाले आयोजन में राष्ट्रपति बनारस पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बनारस पहुंच रहे हैं। देव दीपावली की भव्यता को अंतिम रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्सी से राजघाट के बीच घाटों को सजाया जाएगा और संभावना है कि राष्ट्रपति गंगा की लहरों पर सवार होकर गंगा घाटों की भव्यता भी निहारेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव दीपावली - फोटो : अमर उजाला
बनारस में देव दीपावली का आयोजन सात नवंबर को होगा। कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण के कारण देवदीपावली का आयोजन सात नवंबर को ही किया जाएगा। देव दीपावली पर गंगा के तट और कुंडों को भी भव्य रूप से सजाया जाएगा। राष्ट्रपति सबसे पहले नमो घाट पर पहुंचेंगी और वहां के आयोजन को देखने के बाद क्रूज पर सवार होकर गंगा घाटों की भव्यता को देखने निकलेंगी। पिछली बार देव दीपावली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी की देव दीपावली का नजारा देखा था। इसके साथ ही बनारस की देव दीपावली वैश्विक मंच पर नए स्वरूप में निखर उठी थी। घाटों को अलग-अलग थीम पर सजाया जाएगा और घाटों पर 10 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। विभागवार इसकी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। गंगा पार रेती पर पानी उतरने के इंतजार किया जा रहा है। पानी कम होने पर गंगा पार रेती पर दीप जलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें