फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को लेकर झज्जर में तैयारियां जोरों पर : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में 11 मई को झज्जर स्थित बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही हैं।
विज्ञापन

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे जबकि बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून की भी उपस्थिति रहेगी। डीसी ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भजन, मंत्र जाप, धार्मिक कथाओं का वाचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सांस्कृतिक चेतना, धार्मिक सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट ने बताया कि 11 मई को सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा बाबा प्रसाद गिरि मंदिर से शुरू होकर चौपटा बाजार, डायमंड चौक, गोपाल मंदिर होते हुए मंदिर में जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक अनुष्ठानों एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के माध्यम से श्रद्धालुओं को भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें