फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चलेगी प्रयागराज-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने प्रयागराज-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन का संचालन किया है। यह ट्रेन सप्ताह में अप-डाउन में चार दिन चलाई जाएगी। इस ट्रेन के चलने से प्रयागराज से नई दिल्ली व शकूरबस्ती तक जाने में सहूलियत मिलेगी। ट्रेन का संचालन 20 दिसंबर से किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि गाड़ी सं 02275 प्रयागराज-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन अप में 20 दिसंबर से चलेगी। यह ट्रेन गुरुवार व शनिवार को चलेगी। इसी तरह डाउन में यह गाड़ी संख्या 02276 प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को चलेगी। अप रेलवे लाइन में गाड़ी सख्या 02417 को 21 दिसंबर से चलाया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को चलाया जाएगा। इसी तरह डाउन रेलवे ट्रैक पर ट्रेन संख्या 02418 को 22 दिसंबर को चलाया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार व शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। यह ट्रेन प्रयागराज से रात में 11 बजकर 20 मिनट पर चलेगी। फतेहपुर, गोविंदपुरी होते हुए इटावा में सुबह 4: 30 बजे आएगी। इसके बाद टूंडला, अलीगढ़ी, चिपियाबुजुर्ग, नई दिल्ली होते हुए शकूरबस्ती तक जाएगी। वापसी में यह ट्रेन इटावा जंक्शन पर रात 9 :40 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें