संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग बढ़ती जा रही है। इस बार बिजली निगम के रिकॉर्ड में बिजली की दैनिक खपत कई बार 100 लाख यूनिट से अधिक दर्ज की जा चुकी है। लगातार बढ़ रही खपत के चलते पिछले कई वर्षों के बिजली खपत के रिकॉर्ड भी टूट गए हैं।
बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार इस बार जिले में बिजली की खपत पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही घरों, दुकानों और कार्यालयाें में कूलर व एसी का इस्तेमाल भी बढ़ा है। इसके अलावा पंखे, फ्रिज, और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक इस्तेमाल से भी बिजली की मांग में इजाफा हुआ है। इसी के चलते अधिक गर्मी के दिनों में बिजली की खपत लगातार नए स्तर पर पहुंच रही है।
इस साल अगस्त में सबसे अधिक बिजली खपत एक अगस्त को 101.28 लाख यूनिट दर्ज की गई जबकि सबसे कम 16 अगस्त को 72.57 लाख यूनिट रही। वहीं पिछले वर्ष अगस्त में सबसे अधिक बिजली खपत आठ अगस्त को 93.39 रही थी जबकि सबसे कम 16 अगस्त को 61.53 लाख यूनिट रही। बिजली निगम की तरफ से बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है।
बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली निगम की तरफ से बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। बढ़ती खपत के बावजूद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आने वाले दिनों में तापमान के अनुसार बिजली खपत कम व ज्यादा देखने को मिल सकती है।
इंसेटतिथि कृषि ग्रामीण शहरी औद्योगिक कुल पिछले वर्ष
1 3.8 28.66 21.84 46.98 101.28 75.59
2 3.61 29.34 21.51 35.22 89.68 79.81
3 3.87 31.11 22.78 32.92 90.68 72.99
4 1.25 27.81 21.83 50.07 100.96 72.37
5 1.89 25.84 20.28 46.63 94.44 84.44
6 1.38 25.35 18.27 47.71 92.71 84.92
7 1.97 21.36 16.57 47.98 87.88 85.07
8 0.52 17.93 14.42 43.55 76.42 93.39
9 0.85 23.77 16.66 35.06 76.34 77.11
10 1.38 27.58 20.03 33.88 82.87 58.70
11 1.54 26.24 17.33 48.77 93.88 73.55
12 1.89 26.56 18.79 48.64 95.88 82.00
13 2.2 28.71 20.96 45.14 97.01 85.93
14 2.14 30.26 21.59 45.23 94.22 86.07
15 3.07 28.09 19.53 33.82 84.51 70.97
16 2.95 29.72 20.16 19.74 72.57 61.53
17 3.15 30.4 21.02 33.26 87.83 67.48
नोट- दर्शाई गई बिजली खपत लाख यूनिट में दर्ज है।
वर्जन
जिले में गर्मी के साथ बिजली खपत में बढ़ोतरी देखने का मिल रही। आने वाले दिनों में भी तापमान के अनुसार बिजली खपत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। - यशबीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, झज्जर