फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 04 Oct 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
हरैया मे बिजली कटौती के विरोध मे भाजपा के कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रर्दशन।
विज्ञापन
नवरात्र में हो रही विद्युत  कटौती के विरोध में मंगलवार को भाजपा नेता अजय सिंह के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे और व्यवस्था सुधारने की मांग की।
विज्ञापन


नवरात्र पर्व पर अघोषित विद्युत कटौती से नाराज भाजपाई सबसे पहले विद्युत उपकेंद्र हर्रैया पहुंचे। जानकारी मिली कि विभागीय अधिकारी तहसील दिवस में है, वे हर्रैया तहसील में पहुंच गए। वहां नारेबाजी करते हुए धरना देने के बाद एसडीएम को मांग पत्र दिया। अजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अक्टूबर से ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे विद्युत आपूर्ति करने का दावा किया था, मगर सरकार का दावा हवा हवाई निकला। नवरात्र का पर्व चल रहा है, मगर विद्युत कटौती बदस्तूर जारी है। इस मौके पर वरुण सिंह, राणा सिंह, रवि, रितेश, अभिषेक, केके सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें