फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह में तैनात पुलिस जवान की हृदय गति रुकने से मौत

विज्ञापन
18jjrp19- मृतक अंकित का फाइल फोटो
विज्ञापन
झज्जर। नूंह में तैनात हरियाणा पुलिस के 28 वर्षीय कांस्टेबल अंकित की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर को पार्थिव शरीर गांव गुढ़ा पहुंचा, जहां पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भाई नवीन ने मुखाग्नि दी
विज्ञापन

अंकित 3 साल पहले हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और बिछोर थाने में तैनात थे। मंगलवार सुबह ड्यूटी से फारिग होकर कमरे में जाने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। साथी उन्हें मांडीखेड़ा अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक तौर पर मौत की वजह हृदय गति रुकना मानी जा रही है। अंकित की शादी नवंबर में तय हो चुकी थी और परिवार में खुशी का माहौल था। उनके भाई नवीन ने उन्हें मुखाग्नि दी। बिछोर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर यादव और नूंह से वेलफेयर अधिकारी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें